×

एलोवेरा के फायदे :

एलोवेरा एक बहुत प्रसिद्ध औषधीय पौधा हैं। इसे हिंदी में घृतकुमारी

भी कहा जाता हैं। एलोवेरा का जेल त्वचा, बालों और शरीर

की सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है । आजकल

कई क्रीम, फेसवॉश और शैंपू में भी एलोवेरा इस्तेमाल किया

जाता है ।

1 त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है-

एलोवेरा जेल त्वचा को प्राकृतिक नमी देता है और त्वचा

को मुलायम व चमकदार बनाता है।

2 टैनिंग कम करने में मदद करता है –

धूप से हुई टैनिंग को कम करने के लिए एलोवेरा बहुत उपयोगी

है। नियमित उपयोग से त्वचा साफ दिखने लगती है।

3 पिंपल और एक्ने कम करता है –

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो पिंपल को कम

करने में मदद करते है।

4 . बालों की ग्रोथ बढ़ाता है

एलोवेरा स्कैल्प को पोषण देता है और बालो की जड़ों को

मजबूत बनाता है जिसे बालो की ग्रोथ बढ़ती है।

5 .डैंड्रफ कम करता है –

एलोवेरा जेल को सिर की त्वचा पर लगाने से डैंड्रफ और

खुजली कम हो सकती है।

6 . सनबर्न में राहत देता है-

अगर त्वचा धूप से जल जाए तो एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक

मिलती है और त्वचा जल्दी ठीक होती है।

7. पाचन के लिए फायदेमंद –

एलोवेरा जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और

पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है।

8. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है-

एलोवेरा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर की

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

एलोवेरा के नुकसान

  • ज्यादा मात्रा में एलोवेरा जूस पीने से पेट खराब हो सकता है।
  • कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है

निष्कर्ष –

एलोवेरा एक प्राकृतिक और बहुत फायदेमंद पौधा है। सही

तरीके से उपयोग करने पर यह त्वचा , बाल और स्वास्थ बनाने

मे मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vijaynandshobha788@gmail.com

Related Posts

Trifla ke fayde –

pet skin aur helth ke liye ayurvedic vardan-trifla ayurveda ka bahut purana aur powerful herbal formula hai .iska naam hi batata hai...

Read out all